समृद्ध सिंधौरी कला की ओर बढ़ते कदम, अनेक विकास कार्यों के भूमिपूजन से ग्रामीणों में खुशी की लहर

घनश्याम साहू (the chhattisgarh news)

कुरूद। ग्राम पंचायत सिंधौरी कला में विकास की नई इबारत लिखते हुए विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णकांत साहू (विधायक प्रतिनिधि), प्रेमचंद साहू, सरपंच दुलार साहू, सचिव डेरहु राम यादव सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विकास कार्यों के शुभारंभ से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर लगभग 19.19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इनमें 7.80 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 1.43 लाख रुपये की पक्की नाली निर्माण, गौरा चौक में 2.30 लाख रुपये की पाइप नाली निर्माण, यादव पारा में 1.30 लाख रुपये की पाइप नाली निर्माण, 2 लाख रुपये का निर्मलकर सामुदायिक भवन निर्माण, युवाओं के लिए 48 हजार रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापना, 70 हजार रुपये का गौरा चौरा सौंदर्यीकरण, 1 लाख रुपये का चबूतरा (मंच) निर्माण, 1 लाख रुपये का फिसलपट्टी एवं झूला निर्माण, 70 हजार रुपये का वृक्षारोपण कार्य तथा 48 हजार रुपये की लागत से प्रतीक्षा कुर्सी निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता, खेलकूद एवं सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही गांव के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सिंधौरी कला को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शुभारंभ का स्वागत करते हुए पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गांव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेष रूप से युवाओं के लिए ओपन जिम तथा बच्चों के लिए फिसलपट्टी एवं झूला निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में गुलाबचंद साहू, विनोद साहू, दीनू दास, अंजू साहू, लुकेश्वरी साहू, सरस्वती साहू, रामेश्वरी ध्रुव, नर्मदा साहू, भीखम यादव, जितेंद्र साहू, दिव्या साहू, लीलाराम, इन्द्रेश्वर, परमेश्वर साहू, केजूराम, मोहन, दिलेश्वर, लोकेश्वरी, लिलेश्वरी, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकास कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण का संकल्प लेते हुए सिंधौरी कला को आदर्श एवं समृद्ध ग्राम बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!