पीएम श्री सेजेस कुरुद में शाला प्रबंधन समिति का गठन

घनश्याम साहू(The Chhattisgarh News)


शासकीय निर्देशों के पालन और पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुरुद में शाला प्रबंधन समिति (SMC) का सफलतापूर्वक गठन किया गया। शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आयोजित इस बैठक में पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।समिति को मिला अनुभवी और जागरूक नेतृत्व
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पालकों और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी और अपनी साफ-सुथरी छवि व सेवा कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले मनीष सारथी को शाला प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना।वहीं, क्षेत्र के जागरूक युवा श्रवण साहू को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। मनीष सारथी की सामाजिक सक्रियता और श्रवण साहू के जागरूक युवा व पत्रकारिता के अनुभव का सीधा लाभ विद्यालय और यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ व्याख्याता एवं पूर्व बीआरसी (BRC) राजेश पाण्डेय को समिति में शिक्षाविद के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके लंबे प्रशासनिक और शैक्षणिक अनुभवों से शाला विकास को नई दिशा मिलेगी। इनकी रही विशेष उपस्थिति समिति के गठन के दौरान प्राचार्य डी के साहू के निर्देशन मे समिति का गठन किया गया स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड पार्षद अर्जुन ध्रुव विद्यालय के पूर्व छात्र तुकेश साहू,टी०एस०साहू,नम्रता देशमुख,लिजालिन दलाई,आकांक्षा सिंह,गिरधर लाल साहू,सुशीला साहू,अंजु गुप्ता,नरेन्द्र साहू,राम लाल मंडावी,सरस सोनी,कुंज बिहारी साहू,अमित कुमार साहूशिव कुमार निषाद,हितेश कुमार
उत्तम पटेल,उपासना मानिकपुरीको समिति मे सदस्य के रूप मे चुना गया। विद्यालय विकास का संकल्प
नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष सारथी और उपाध्यक्ष श्री श्रवण साहू ने शासन की मंशानुरूप विद्यालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने, शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और पालकों व प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया। संस्था के प्राचार्य और शिक्षक स्टाफ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया और सफल निर्वाचन के लिए सभी पालकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!