गुरु पूर्णिमा पर 650 दीपों से हुआ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत गुरु रविदास जी के आदर्शो का जन-जन तक पहुंचेगा संदेश -मोनिका देवांगन

घनश्याम साहू (The Chhattisgarh News)

धमतरी- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के नेतृत्व में संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ ग्राम रुद्री स्थित पावन श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वास्तिक की आकृति में 650 दीप प्रज्वलित किए गए। भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक मंगल, सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का पवित्र प्रतीक माना जाता है स्वास्तिकाकार दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में समरसता, सद्भाव, सुख-समृद्धि और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीप प्रज्वलन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, सद्भाव, मानव सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलकर समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अमूल्य संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह समरसता संकल्प अभियान आगामी सात माह तक मंडल के विभिन्न ग्रामों में सेवा, जनसंपर्क, स्वच्छता, सामाजिक समरसता , जनजागरण एवं सेवाभावी से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत गुरु रविदास जी के प्राकट्य दिवस पर इसका भव्य समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषभ देवांगन, जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, पद्मिनी साहू, अनीता यादव, श्री मुकेश यादव, लक्ष्मी बया, प्रसून शुक्ला, रूपा देवांगन, सुलोचना देवांगन, कीर्तन साहू, तोमेश साहू, इकेश्वर सिन्हा अनीता वर्मा, गोपाल साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!