
घनश्याम साहू (the chhattisgarh news)
कुरूद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद ने इस वर्ष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा देवांशी भेसले ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देवांशी के पिता अनिरुद्ध भोसले माता सरिता भेसले हैं। अपनी सफलता पर देवांशी ने कहा कि “नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आगे भी मेहनत जारी रखूंगी।”
द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जिज्ञासा पटेल एवं मंजुला कोसरिया रहीं, जिन्होंने 89.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। जिज्ञासा पटेल के पिता महेंद्र कुमार पटेल एवं माता नर्मला पटेल हैं। जिज्ञासा ने कहा कि “विद्यालय का सकारात्मक वातावरण और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणादायक रहा।”
वहीं मंजुला कोसरिया, जिनके पिता मनोज कुमार कोसरिया एवं माता माधवी कोसरिया हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा कि “लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।”
मंजुला के पिता एवं विद्यालय शिक्षक मनोज कुमार कोसरिया ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। मंजुला की मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।”विद्यालय की छात्रा सुमन साहू ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके पिता छवि लाल छबिलाल साहू साहू एवं माता यशोदा साहू हैं। सुमन ने कहा कि “समय प्रबंधन और शिक्षकों के सुझावों का पालन सफलता की कुंजी है।”
इसी प्रकार श्रावणी घारड़े ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। उनके पिता नरेंद्र घारड़े एवं माता श्रीमती आरती घारड़े हैं। श्रावणी ने कहा कि “कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों ज्ञानमणि एक्का, हिमांशु त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी, दिव्या साहू, विजय कुमार, नेम सिंह, नलिनी श्रीवास, खेमलता सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
