खनिज विभाग के संरक्षण में सारंगपुरी में नियम विरुद्ध रेत डंम्पिंग धड़ल्ले से जारी

वन मैन आर्मी सी, पी सिन्हा
धमतरी – जिला मुख्यालय धमतरी से करीब 15 किमी दूर ग्राम पंचायत सारंगपुरी में नियम विरुद्ध रेत डंम्पिंग किया जा रहा है।जहां जिला खनिज अधिकारी हेमन्त चेरपा खुद मान चुके हैं की रेत डंम्पिंग खदान से 500 मीटर दूर होना चाहिए। अगर सारंगपुरी में खदान से ही लगा होगा रेत डंम्पिंग तो वहां मैं टीम भेजकर कार्यवाही करवाता हूं बोले थे। लेकिन जिला खनिज अधिकारी हेमन्त चेरपा ना तो खुद निरिक्षण किये, और ना ही टीम भेजकर सारंगपुरी रेत डंम्पिंग में निरिक्षण कर कार्यवाही कर रहे हैं।बल्कि सारंगपुरी खदान में धड़ल्ले से तड़के सुबह से ही ट्रैक्टरों के माध्यम से महानदी का सीना छलनी कर रेत चोरी कर सारंगपुरी में रेत डंम्पिंग करते हैं और उसी रेत को रात के अंधेरे में छत्तीसगढ़ के बाहर राज्यों से आयें भारी हाईवा वाहनों को चैन माउंटेन मशीनों से लोड़कर वर्तमान में कोलियारी से लेकर खरेंगा जोरातराई सड़क निर्माण किया जा रहा है, उसी मार्ग से उन भारी वाहनों को ले जाया जा रहा है जिसमें कोलियारी खरेंगा जोरातराई सड़क अतिशीघ्र खराब होने की संभावना है।जबकि धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कोलियारी से खरेंगा जोरातराई सड़क निर्माण को बरसात से पहले गुणवत्तायुक्त निर्माण कराने संबंधित विभाग को निर्देश किये हैं।

लेकिन धमतरी जिला में राजनीतिक दबाव और जिला खनिज विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से सारंगपुरी रेत डंम्पिंग जो नियम विरुद्ध हो रहा है वहां से रात्रि में धड़ल्ले से भारी वाहनों के माध्यम से परिवहन जारी है।
क्षेत्र के जागरूक लोगों ने धमतरी के संवेदनशील कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मांग किया है, कि अतिशीघ्र खनिज विभाग को निर्देशित कर सारंगपुरी रेत डंम्पिंग में कार्यवाही करवायें और जिला खनिज अधिकारी हेमन्त चेरपा को निर्देशित करें की जिलें के पत्रकारों का और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व आम जनता का फोन उठायें।
जिला खनिज अधिकारी हेमन्त चेरपा सिर्फ रेत कारोबार में लगे लोगों का रेत माफियाओं का मुरूम माफियाओं का फोन उठाते हैं और कुछ तथाकथित ऊंची पहुंच रखने वालें सफेदपोश नेताओं का फोन उठाते हैं। जब मिडिया के लोगों को खनिज विभाग से संबंधित कोई जानकारी लेना रहता हैं, तो उनके व्दारा कहा जाता है, की मैं इस जानकारी के लिए अधिकृत नहीं हूं। इसके लिए आपको कलेक्टर साहब से जानकारी लेना होगा, क्या हर छोटी-छोटी जानकारी के लिए कलेक्टर से मुलाकात करना उचित है? जिससे मिडिया बंधुओं में, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में, आम जनता में, खनिज अधिकारी और खनिज विभाग के कर्मचारियों के प्रति भारी आक्रोश है।अगर समय रहते जिला खनिज अधिकारी अपने व्यवहारों में सुधार नहीं लाते हैं, तो इनकी शिकायत छत्तीसगढ़ के सुशासन वाली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से धमतरी जिलें के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से और क्षेत्र के सासंद से शिकायत कर तत्काल धमतरी जिले से ट्रांसफर कर धमतरी जिलें को एक अच्छे अधिकारी जो सबका फोन उठायें यैसे अधिकारियों की नियुक्ति की मांग किया जायेगा।अब देखना है खबर प्रकाशित होने के बाद, क्या जिला खनिज अधिकारी सारंगपुरी रेत डंम्पिंग में कार्यवाही करेंगे या धमतरी के कुछ तथाकथित सफेदपोश नेताओं के दबाव में आके मामले को रफा-दफा करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
