मुरूम माफियाओं को नहीं है खनिज विभाग का खौफ, सील करने के वावजूद नया चैनमाऊटेन मशीन से उत्खनन जारी

वन मैन आर्मी सी,पी,सिन्हा

कुरूद विकास खंड के ग्राम सिर्री में लंबे समय से सक्रिय मुरूम माफियाओं के द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आज ग्रामीण प्रतिनिधि योगेन्द्र देवांगन द्वारा जिला प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। जहां अपर कलेक्टर एवं जिला खनिज विभाग से सीधे मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया गया। जहां खनिज विभाग के व्दारा कड़ी कार्रवाई का आस्वासन तो दिया गया है और एक चैन माउंटेन मशीन को सील भी किया गया है इसके वावजूद मुरूम माफिया नया चैनमाऊटेन मशीन लगाके दुसरे जगह से मुरूम उत्खनन करना प्रारंभ कर दिये है जिससे यैसा प्रतीत होता है जैसे मुरूम माफियाओं को खनिज विभाग का जरा भी खौफ नहीं है मानों खनिज विभाग धमतरी मुरूम माफियाओं के जेब में हो जिस तरह लगातार धमतरी जिला में अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है और खनिज विभाग के व्दारा जो कार्यवाही करना चाहिए ओ कार्यवाही नहीं होने से मुरूम माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और यही कारण है की मुरूम माफिया के चैन माउंटेन मशीन सील होने के वावजूद नये जगह दूसरे चैन माउंटेन मशीन से उत्खनन प्रारंभ कर दिये है।इस संबंध में ग्रामीण प्रतिनिधि योगेन्द्र देवांगन ने कहा की ग्राम सिर्री में लंबे समय से मुरुम माफिया खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहे हैं। मुरुम माफिया शासन को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं और गांव के पर्यावरण एवं सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।शासन प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग की है कि, मुरुम माफियाओं के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए। ग्रामीण अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगें सिर्री के ग्रामीणों ने आगे कहा की जिला प्रशासन से आश्वासन मिला है कि एक दिन के भीतर कार्यवाही की जाएगी जिसके ऊपर ग्रामीणों ने भरोसा जताया है कि मुरुम माफियाओं के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्यवाही होगी।ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर संभावित मिलीभगत एवं कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच की जायें। जिसकी शिकायत सिर्री के ग्रामीण अपर कलेक्टर जिला धमतरी

  • जिला खनन पदाधिकारी
  • एस.डी.एम., कुरूद
  • तहसीलदार, कुरूद
  • जनपद पंचायत कुरूद
  • जनपद पंचायत सिर्री
  • बिरेझर चौकी को दिया है।

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए विश्वास जताया है कि मुरुम माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया जायेगा।
अब देखना है धमतरी जिला प्रशासन मुरूम माफियाओं के ऊपर कार्यवाही करेंगे की सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में कार्यवाही के नाम पर सिर्फ सील कर चलानी कार्यवाही कर मामले को रफा-दफा करेंगे एक बड़ा सवाल है?

इस मामले पर हमारे प्रतिनिधि लगातार नजर बनायें हुए हैं देखते हैं आगे क्या कार्रवाई होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!