ग्राम सिलतरा के होनहार युवा तोरण निषाद, पिता प्रह्लाद निषाद का चयन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में हुआ है। यह पूरे गांव एवं क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है-सरपंच संतोष पटेल

घनश्याम साहू(The Chhattisgarh News)

दिनांक 22-02-2026 को तोरण निषाद प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) हेतु रवाना हुए। उनका रिपोर्टिंग केंद्र भरनी, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व उनके निवास स्थान पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर परिवारजनों सहित ग्राम के मुखिया एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच संतोष पटेल, उपसरपंच भीखम निषाद, पूर्व सरपंच चंदूलाल निषाद, सेमरा स्कूल के पीटीआई शिक्षक टकेश्वर साहू, एस.के. साहू, कराटा कोच योगेश साहू (बगदेही) सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।ग्राम के सम्मानित नागरिकों में सियाराम विनायक, भुवन पटेल, प्रेमलाल ध्रुव, मनहरन पटेल, दाऊ लाल पटेल, नरेंद्र पटेल, सोनू पटेल, बरातु पटेल, ईश्वर गोस्वामी, प्रकाश देवांगन सहित उनके साथी मित्रगण खिलेश, उमेश, कुंदन, विकास, खोमन, कामेश्वर पटेल, गौरव पटेल, अनुराग पटेल, सागर साहू, टिकेश्वर, लव पटेल, हितेंद्र निषाद, शंकर निषाद, उनके भाई गणेश निषाद तथा सेमरा से मित्रगण निकेश, शुभम, सागर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राउंड के साथी विकास, कुणाल, निखिल, वरुण, उदित, भूपेंद्र, रुद्रप्रताप, आकाश पटेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह के दौरान बाजे-गाजे के साथ तोरण निषाद को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस भावुक क्षण में उनके माता-पिता, परिवारजनों एवं ग्रामवासियों की आंखें गर्व और खुशी के आंसुओं से नम हो उठीं। तोरण निषाद ने अपने गुरूजनों एवं ग्रामवासियों से आशीर्वाद प्राप्त कर देश सेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण हेतु प्रस्थान किया,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!