उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली नवीन भवन हेतु ₹1.07 करोड़ की राशि स्वीकृत — जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन की मांग पर शासन की बड़ी सौगात

घनश्याम साहू(the chhattisgarh news)

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्तमंत्री ओ पी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत संकल्प के बजट में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला धमतरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल भोथली के लिए ₹1 करोड़ 07 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन द्वारा शासन को प्रेषित मांग पत्र के आधार पर प्रदान की गई है।जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने बताया कि भोथली क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लंबे समय से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु नवीन शाला भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से प्रस्ताव प्रस्तुत कर बजट में प्रावधान की मांग की थी।
उन्होंने प्रदेश की छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी एवं धमतरी जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति मिलने पर नवीन शाला भवन बनने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्रदान करेगी।उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही प्रदेश शिक्षा को प्राथमिकता दिए जाने का यह प्रमाण है।जिला पंचायत सभापति ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से विद्यालय की अधोसंरचना मजबूत होगी, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिलेगा तथा क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!