
घनश्याम साहू(the chhattisgarh news)
सरस्वती शिशु मंदिर मंदरौद में वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद जैन, अध्यक्षता टेकराम साहू, विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद साहू,नारद राम साहू, भीखम लहरे, टिकेश साहू व चंदेल जी, जिला ग्राम भारती से पोखन राम साहू जिला सचिव रहे।अतिथियों के द्वारा मां भारती प्रणवाक्षर ॐ एवं सरस्वती माता की चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ गणेश किया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान पश्चात विद्यालय में सेवा प्रदान करने वाले आचार्य दीदी जो अब शासकीय सेवा प्रदान कर रहे उन्हें प्रशस्ति पत्र पेन एवं सत् साहित्य से सम्मान किया गया। विद्यालय के व्यवस्थापक के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन वाचन किया गया। जिसमें विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों के साथ 32 वर्ष की लम्बी यात्रा का समालोचना रखा गया। अतिथियों में जिला ग्राम भारती सचिव ने सरस्वती शिशु मंदिर कि 1952 से यात्रा के साथ संस्कारित शिक्षा पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जैन जी ने सरस्वती शिशु मंदिर को समाज के द्वारा दिये अनुदान से चलने वाला भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा देने के साथ पांच आधारभूत विषय शारीरिक, संस्कृत, संगीत, योग, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से भैय्या बहिनों के सर्वांगीण विकास जिसमें अन्नमयकोष, प्राणमय कोष, मनोमय कोष, विज्ञानमय कोष व आनंदमन कोष की विशेष व्याख्या किया व लोगों से आह्वान किया कि इस विद्यालय को समाज के वरिष्ठ जन और भविष्य में अच्छा से पोषित करे। फिर विद्यालय के 376 प्रतिभागी भैय्या बहिनों ने 40 विधाओं पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें देश भक्ति गीत, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गीत, बस्तरिया व सरगुजिया नृत्य, पर्यावरण तथा नशामुक्ति प्रहसन, बालकृष्ण द्वारा पुतना वध, योग व्यायाम सूर्य-नमस्कार का समायोजन कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत साहू, बोधी निषाद, युवराज कंवर, शेखन पटेल, मदन साहू, नीलमणि, देवाराम, अनमोल चंद्राकर, ईतवारी निर्मलकर, गणेश निर्मलकर, रोहित निषाद, शुभम टण्डन , भुलेश्वरी, पोमिन साहू, तेजबती साहू,परेमू राम , गोविन्द निषाद,गेमिन ध्रुव, भामा पटेल, जामवंती, सीमा, ममता ,मानसी, सुनीता, पदमनी,डामिन वर्मा, श्री खुबलाल, अभिताप वर्मा योगेंद्र साहू, मोहन लाल, उर्वशी, चंचल, मीरा, पोपेश्वर, गजेन्द्र, फग्गुराम एवं ग्राम से व पोषक ग्राम से हजारों की संख्या में दर्शक दीर्घा देर रात तक भैय्या बहिनों के कार्यक्रम का लुफ्त उठाते रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल भारती सचिव बहन लतिका निषाद व कोमल साहू तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य टीकाराम साहू ने किया। कार्यक्रम में आकर्षक वेशभूषा ने सभी प्रतिभागियों की निराली छटा देखने को मिला।
