जागृति टिकेश साहू को ज़िलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ साहू समाज, जिला धमतरी नियुक्त होने पर सभी का आभार व्यक्त किया

घनश्याम साहू(the chhattisgarh news)

साहू समाज जिला धमतरी के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू समाज के समस्त आदरणीय वरिष्ठजन, कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारीगण एवं समस्त समाजबंधुओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। आप सभी के स्नेह, मार्गदर्शन, सहयोग और अटूट विश्वास से मुझे समाज सेवा का यह उत्तरदायित्व निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।आप सभी का सतत सहयोग ही महिला प्रकोष्ठ की सक्रियता, कार्यशीलता एवं सामाजिक सहभागिता की मूल शक्ति है। समाज हित में संचालित प्रत्येक प्रयास में आपका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा, संबल और दिशा प्रदान करता रहा है।मैं पूर्ण निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ यह विश्वास दिलाती हूँ कि आप सभी के सहयोग से साहू समाज को संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ एक नई दिशा देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहूँगी। हमारा सामूहिक उद्देश्य समाज को सशक्त, संगठित और प्रगतिशील बनाना है।
आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए पुनः कोटिशः धन्यवाद।सादर आभार,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!