
घनश्याम साहू(the chhattisgarh news)
कुरूद- शासन के मंशानुरूप आंगनबाड़ी केंद्र परसवानी में बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु “वजन त्योहार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में सेक्टर मंदरौद की पर्यवेक्षक सुश्री रेणुका साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माताओं को कुपोषण से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी।इस अवसर पर बच्चों का वजन एवम ऊंचाई लिया गया ।साथ ही गर्भवती माताओं का भी वजन एवं ऊंचाई मापी गई तथा पोषण स्तर की जानकारी दी गई ताकि सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तेज साहू, भेनूवती साहू, लता भगत,मितानिन रीता चंद्राकर ,लता साहू ,सहायिका सती साहू एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम से समुदाय में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
