पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद में जनजातीय गौरव पखवाड़ा एवं संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाया गया।

प्रधान संपादक घनश्याम साहू


कुरूद,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में दिनांक 15 से 26 नवंबर 2024 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस दौरान छात्रों द्वारा विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें जनजातीय लोक नृत्य, गीत, ट्राइबल वॉल आर्ट प्रोजेक्ट, विजिट ऑफ जनजातीय म्यूज़ियम, सेमिनार, निबन्ध प्रतियोगिता और जनजातीय व्यंजनों की प्रदर्शनी शामिल थी। छात्रों ने जनजातीय जीवनशैली पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए, और एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका विषय “जनजातीय समाज का विकास और चुनौतियाँ” था।


विद्यालय प्राचार्या ग्लोरिया मिंज ने जनजातीय समुदायों के योगदान पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनकी विरासत को समझने और सम्मान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को विविध संस्कृतियों के प्रति सम्मान और जागरूकता सिखाते हैं। जनजातीय गौरव पखवाड़ा हमें हमारी जड़ों से जोड़ने और विविधता में एकता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।
जनजातीय गौरव पखवाड़ा का यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्होंने जनजातीय संस्कृति के प्रति गहरी संवेदनशीलता और सम्मान भी सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!