पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद के विद्यार्थियों ने क्लस्टर स्तरीय मिनी स्पोर्ट्स मीट में लहराया परचम

घनश्याम साहू(The Chhattisgarh News)

केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में आयोजित क्लस्टर स्तरीय मिनी स्पोर्ट्स मीट में पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद की बालक वर्ग की टीम ने के वि सरायपाली को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद की टीम ने केवी नंबर 1 रायपुर (शिफ्ट-2) को हराकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में कक्षा चौथी एवं पाँचवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।बालक टीम में मोक्ष कंवर, निखिल साहू, रिहान निषाद, तुषार बैस, विश्व गायकवाड़, साकेत साहू, वंश कुमार साहू, योनेश साहू एवं आशीष साहू शामिल रहे।

बालिका टीम में गीतिका निर्मलकर, गरिमा कंवर, खुशबू साहू, वाणी दिवान, छाया यादव, मानवी साहू, यीशिका साहू, देशना साहू, वंदिता साहू एवं रोली बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त क्लस्टर स्तर पर आयोजित ‘बकेट इट अप’ प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र एकांश साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों की खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
वहीं PM श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद की प्राचार्या ग्लोरिया मिंज ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!