सोशल मीडिया व वाटसाप ग्रुप में वायरल करने वालों के खिलाफ होगी जल्द कार्रवाई

एसपी सूरज सिंह परिहार ने मिडिया से बातचीत में कहा की उन्हें यैसे किसी आवेदन की जानकारी नहीं है।
धमतरी – इन दिनों ग्राम पंचायत बंजारी सुर्ख़ियों का विषय बना है जहां ग्राम पंचायत बंजारी सरपंच के नाम से फर्जी आवेदन बनाकर पुलिस अधीक्षक धमतरी के नाम सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में वायरल किया जा रहा है।कहीं ये अवैध रेत उत्खनन व अवैध मुरूम उत्खनन और जिलें में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आवाज बुलंद करना ग्राम पंचायत बंजारी के सरपंच और उपसरपंच चन्द्रप्रकाश सिन्हा को भारी तो नहीं पड़ रहा है? जब सोशल मीडिया में वायरल आवेदन के संबंध में ग्राम पंचायत बंजारी के उपसरपंच चन्द्रप्रकाश सिन्हा से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि एसपी या किसी भी अन्य व्यक्ति के नाम से सरपंच के व्दारा कोई लेटर नहीं बनाया गया है, यह कार्य सरपंच के कुछ विपक्षियों के व्दारा सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने के लिए फर्जी आवेदन बनाकर सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में वायरल किया जा रहा है। क्योंकि जो आवेदन वायरल किया जा रहा है ओ हाथ लिखने के बजाय राइटिंग पहंचान में ना आयें इसलिए कम्प्यूटर से टाईप करके बनाया गया है और जो व्यक्ति फर्जी आवेदन बना सकते हैं उनके लिए फर्जी साईन कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि सरपंच को गांव में यैसे कई दस्तावेज है जिसमें सील साईन करना रहता है जैसे राशनकार्ड, आय जाति प्रमाण पत्र फार्म व अन्य दस्तावेज जिसे गांव के किसी विपक्षी लोगों के माध्यम से जानकारी लेके किया जा सकता है। और जो लोग बालिक है और अपनी मर्जी से अगर उन्हें कहीं भागना भी है तो उन्हें आवेदन देने की क्या आवश्यकता है। चोर सूचना देके थोड़ी चोरी करेगा की मैं चोरी करने वाला हूं इसलिए जो आवेदन बनाया गया है ओ सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने के नियत से बनाया गया है जिसका उपसरपंच चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने सोशल मीडिया में वायरल आवेदन का खंडन किया है। वही आगे चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने बताया की वे लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और वे धमतरी जिलें में लगातार हो रहें महानदी से अवैध रेत उत्खनन व मुरूम उत्खनन और धमतरी जिलें में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद करते हैं जिसके चलते रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है। और यही कारण भी हो सकते है की रेत माफिया ग्राम पंचायत बंजारी सरपंच के नाम से फर्जी लेटर बनाकर सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने का प्रयास भी कर सकते हैं।
उपसरपंच चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने बताया की धमतरी के 95% पत्रकार ईमानदारी है और अच्छे काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ तथाकथित यैसे भी पत्रकार हैं जिनका रोजी रोटी घर परिवार रेत माफियाओं के मेहरबानी से चलता है, जब वे अवैध रेत उत्खनन व अवैध मुरूम उत्खनन और जिलें में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ समाचार बनाते हैं तो रेत माफियाओं से ज्यादा दिक्कत कुछ तथाकथित पत्रकारों को होता है जिनका रोजी रोटी कहीं ना कहीं रेत माफियाओं के मेहरबानी से चलता है। उन्होंने शंका जाहिर किया है की, कही ना कही ये कारनामा इन्हीं कुछ तथाकथित पत्रकार और रेत माफियाओं का भी हो सकता है।
ग्राम पंचायत बंजारी के उपसरपंच चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में फर्जी आवेदन बनाकर वायरल करने वालें लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।ताकि भविष्य में किसी भी अन्य ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बदनाम ना किया जा सकें।
टिकेश्वरी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत बंजारी मेरे व्दारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन जारी नहीं किया गया है ना ही मैं एसपी साहब को आवेदन दी हूं ना ही किसी व्यक्ति को आवेदन दी हूं। ये कहीं ना कहीं विपक्षी लोगों का षड्यंत्र है, जो मुझे बदनाम करने के लिए और उपसरपंच को बादाम करने के लिए ग्राम पंचायत बंजारी को बदनाम करने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर रहे हैं, मैं पुलिस प्रशासन से निवेदन करती हूं की यैसे फर्जी आवेदन बनाकर सोशल मीडिया, वाटसाप ग्रुप में वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
