पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद में जल पखवाड़ा का शुभारंभ

घनश्याम साहू

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले जल पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में जल संरक्षण शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा डिबेट प्रतियोगिता तथा “स्कूलों में जल संरक्षण” विषय पर क्विज का आयोजन भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य महोदया श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “जल ही जीवन का आधार है और इसका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इसलिए हमें अभी से सजग होकर जल के समुचित उपयोग और संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा। विद्यालय के माध्यम से बच्चों में जागरूकता लाकर हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल की बचत करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।विद्यालय परिवार ने इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!