
घनश्याम साहू(The Chhattisgarh News)
धमतरी विधानसभा के डुबान क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग को जिला पंचायत सभापति एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन के सतत प्रयासों से बड़ी सफलता मिली है। उनकी पहल पर हल्बा मेन रोड से मोंगरागहन होते हुए कोडेगांव बी बारगरी तक 6.35 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.3187 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्य विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास के साथ प्रारंभ हो चुका है।यह मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ एवं गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों को अत्यधिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही थी।मोनिका ऋषभ देवांगन ने इस जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से निरंतर पत्राचार एवं संवाद किया तथा शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 1.3187 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई।

जिनका आज विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम उनके करकमलों द्वारा संपन्न किया गया, जिसके साथ ही निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, कृषि उपज के परिवहन में तेजी आएगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी।क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ,गंगरेल मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव, कोड़ेगांव बी सरपंच जितेंद्र सिन्हा मोगरागहन सरपंच शैलेश मंडावी, तिर्रा सरपंच रमेश सविता निषाद चिखली सरपंच बालकृष्ण निषाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा, बंजारी उप सरपंच चंद्र प्रकाश सिन्हा , कार्यकर्ता नियाज अली खान,नसीब जैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोना राम मंडावी,दुरपत निषाद,पुणेश्वर मंडावी भोजराम कोर्राम, रामलाल मंडावी,हीरु साहू, ,तिलक देवांगन उमेश लिमजा,गजेंद्र मंडावी,कन्हैया यादव ,कचरु राम ध्रुव, राधेश्याम पटेल,खिलेश पटेल, हरिचंद पटेल हूमन लाल मंडावी जागेश्वर मंडावी सेवक पटेल चैन सिंह साहू सोहन सिन्हा ,युधिष्ठिर ,पवन सिन्हा शाहिद बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे,,,
