मोदी की गारंटी के बावजूद सहायक शिक्षक आज भी वेतन विसंगति का दंश झेल रहे है।

घनश्याम साहू(the chhattisgarh news)
17 जनवरी को विकासखंड सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के शालाओं में होगी तालाबंदी
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीयआह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों में दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल आंदोलन किया जाएगा।इसी तारतम्य में आज दिनांक 12/01/2026 को ब्लॉक इकाई कुरूद ने तदाशय का सूचना ज्ञापन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद व अनुविभागीय अधिकारी कुरूद को सौंपा। कार्यालय की ओर से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रतिभा ध्रुव ने ज्ञापन लिया।
ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश राम साहू ने बताया कि वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देना कोई मांग नहीं, बल्कि शिक्षकों का अधिकार है।इस आंदोलन में ब्लॉक के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा पूरे ब्लॉक में शैक्षणिक तालाबंदी की जाएगी।शिक्षक आक्रोश में, सरकार से सीधे सवालसरकार बनने से पहले भाजपा द्वारा “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। वर्षों से उपेक्षित सहायक शिक्षक अब निर्णायक संघर्ष के मूड में हैं। प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर ने हमारे
आंदोलन की प्रमुख 4 सूत्रीय मांगें –
1️⃣ मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए।
2️⃣ पूर्व सेवा की गणना करते हुए एल.बी. संवर्ग को समस्त सेवा लाभ दिए जाएं।
3️⃣ शिक्षक उपस्थिति हेतु VSK APP को शिक्षकों के निजी मोबाइल में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल कराने की बाध्यता समाप्त की जाए तथा विभाग द्वारा पृथक डिवाइस उपलब्ध कराई जाए।
4️⃣ शिक्षकों पर थोपी गई TET की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि सरकार को अंतिम संदेश है।
यदि अब भी मोदी की गारंटी केवल भाषण और संकल्प पत्र तक सीमित रही, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मोदी की गारंटी वास्तव में संकल्प पत्र है या जुमला मात्रइसका जवाब 17 जनवरी को प्रदेश की सड़कों पर शिक्षक देंगे।
सभी शिक्षकों से अपील
अपनी एकता और अधिकारों के लिए 17 जनवरी 2026 को पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।
यह लड़ाई सम्मान, हक और भविष्य की है।ज्ञापन अवसर पर कोषाध्यक्ष फालेश्वर कुर्रे, सचिव हेमलाल साहू,जिला संगठन मंत्री खेमचंद देशलहरे,सहसचिव शंकर लाल मानिकपुरी,मिथलेश कुमार साहू,इंद्रजीत बंजारे,हरिशंकर सेन,मदन चंद्राकर,शिप्रा कन्नोजे, रूपेश्वरी साहू,विक्रम साहू,देवेश ध्रुव,गोपाल ठाकुर,रामनारायण साहू,सेवक पटेल, सैयद इनायत अली ,टेकराम कंवर,खिलेश्वर प्रसाद साहू ,चिन्मय सूर्यवंशी आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे,,,,,,
