कुरुद के पूर्व विधायक डॉ.चन्द्रहास साहू की 89 वें जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

घनश्याम साहू(the chhattisgarhn ews)

कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कुरूद के पूर्व विधायक स्व.श्री डॉ चंद्रहास साहू की 89 वें जयंती पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। साथ ही सिविल हॉस्पिटल कुरुद में मरीज़ों को फल वितरण करके सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों ने स्व. डॉक्टर साहब की तस्वीर पर तिलक वन्दन व श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष आशीष शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस रामेश्वर साहू ने कहा कि स्व. डॉक्टर साहब जी हमारे प्रेरणास्त्रोत रहे है।वे अपने समय मे कुरूद विधानसभा क्षेत्र में विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए एक मिसाल पेश किए। वे गरीबों के सच्चे मसीहा, सेवा एवम् सादगी के प्रतीक, कुरूद विधानसभा के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए कुरूद महाविद्यालय की सौगात दिलाने वालें थे। उन्होंने उम्र के अंतिम पड़ाव में भी अपनी समर्पित सेवा जारी रखी थी। आजीवन मरीजों की निशुल्क सेवा करते रहे। और चिकित्सा के क्षेत्र नगर एवं पूरे क्षेत्र में घर घर जाकर दस हज़ार से भी अधिक डिलीवरी किए है ! वे कुरुद कांग्रेस के अनमोल रत्न थे। उनकी 89 वें जयंती पर हम सभी शत-शत नमन करते है।


कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में पश्चात सिविल हॉस्पिटल कुरुद में मरीज़ों के एवं चिकित्सा स्टाफ को को फल बिस्किट वितरण करके सेवा दिवस के रूप में मनाया गया!
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू, पार्षद , सभापति मनीष साहू, रोशन जांगड़े राघवेंद्र सोनी जनपद सैसी रविंद्र साहू

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू डी नवरत्न, डॉ. हेमराज देवांगन, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष साहू समाज रामप्यारे साहू, ब्लॉक महामंत्री लव चंद्राकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, सन्तोष प्रजापति, जित्तू साहू, ऐश्वर्य साहू, तुलसी साहू, अर्जुन ध्रुव, शिवांश साहू , रणवीर साहू , ईशांत साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व आमजन उपस्थित थे।,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!