
रिपोर्ट,, घनश्याम साहू/thechhattisgarhnews
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद में 75 वाँ संविधान दिवस भव्य रूप से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ग्लोरिया मिंज ने संविधान के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय संविधान की विशेषताओं और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संविधान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। छात्र एवं शिक्षकों द्वारा संविधान की मूल भावना और उसके महत्व पर प्रकाश डालने वाले भाषण प्रस्तुत किए गए, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों ने आयोजन में उत्साह बढ़ाया।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षक सुधाकर नंदनवार को उनकी उत्कृष्ट काव्य रचना “एक और स्वरूप” का संगठन द्वारा प्रकाशित पत्रिका “काव्य मंजरी” में प्रकाशन के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।उनकी रचना ने सभी के दिल को छुआ।इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। यह विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। विद्यालय की प्राचार्या मिंज ने इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, ” सुधाकर की यह उपलब्धि न केवल उनकी रचनात्मकता का प्रमाण है, बल्कि यह हमारी संस्था के लिए भी गौरवपूर्ण है।”साहित्य जगत में उनके इस योगदान से शिक्षा के क्षेत्र में कला और साहित्य को और प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर गणेश कावड़े, रेनू, , दिव्या, प्रणील वाल्दे, उमा भारती आदि समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।
